कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बिर्रा में हुआ शिक्षा सहयोग विद्या दान, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं में दिखा उत्साह, कापी व पेन देकर विद्यार्थियों का किया सम्मान।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बिर्रा में हुआ शिक्षा सहयोग विद्या दान, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं में दिखा उत्साह, कापी व पेन देकर विद्यार्थियों का किया सम्मान।
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। विकासखण्ड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बिर्रा में विद्यादान, शिक्षा सहयोग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शिक्षा सहयोग के तहत जरूरतमंद बच्चों को किताबें एवं पेन उपलब्ध कराई गई। सेवानिवृत्त शिक्षक श्री मनोज तिवारी एवं श्री तोषण तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को विद्या दान देते हुए मार्गदर्शन दिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘शिक्षा सहयोग’ पहल के अंतर्गत एक विशेष क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता का सफल आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिर्रा में किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान बीईओ बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी द्वारा रोचक प्रश्न पूछे गए, जिनका छात्रों ने त्वरित और सटीक उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि इस प्रकार की सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों और सेवा अभियानों से जुड़कर ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है।
कार्यक्रम का संचालन बीआरसीसी हिरेंद्र बेहार ने किया।
इस कार्यक्रम में श्रीमती पिली बाई साहू सरपंच ग्राम पंचायत बिर्रा, बसंत चतुर्वेदी बीईओ बम्हनीडीह, हिरेंद्र बेहार बीआरसीसी बम्हनीडीह, शिक्षा विद श्री मनोज तिवारी, श्री तोषण तिवारी, श्री संतोष कश्यप मंडी अध्यक्ष बिर्रा, श्री देवचंद यादव जी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, श्री तारकेश्वर कलार मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा, श्री अकादशिया साहू सरपंच प्रतिनिधि बिर्रा, श्रीमती पुष्पा पटेल प्राचार्य कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बिर्रा, संकुल समन्वयक रामकिशोर देवांगन, लखन कश्यप, विश्वनाथ कश्यप, श्री गुरु प्रसाद भतपहरे, उत्तम साहू, नवधा चंद्रा के साथ साथ बड़ी संख्या में पालकगण, जन भागीदारी के सदस्य, गणमान्य नागरिक, विद्यालय के शिशक गण एवं छात्र छात्राएं की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।



