नॉन जियो रेफरेंस मैप वाले खसरों का पीवी एप से बनेगा पॉलिगॉन’

नॉन जियो रेफरेंस मैप वाले खसरों का पीवी एप से बनेगा पॉलिगॉन’
’कलेक्टर के निर्देश पर विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश’
नारायणपुर, 23 सितंबर 2026 // कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार नॉन जियो रेफरेंस मैप वाले खसरों का पीवी एप के माध्यम से पॉलिगॉन तैयार कर डाटा अपलोड करने के कार्य की प्रगति का जायजा लेने डिप्टी कलेक्टर श्री डी.के. कोशले द्वारा तहसील नारायणपुर के पीड़हाबेड़ा, सुपगांव, डुमरतराई एवं कुकड़ाझोर ग्रामों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पटवारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
च्ट ।चच में ऐसे ग्राम एवं खसरे प्रदर्शित हो रहे हैं, जिनका खसरा भुइयाँ पोर्टल पर उपलब्ध है, लेकिन उनका नक्शा अपलोड नहीं है। इसके अलावा ऐसे खसरे भी चिन्हित किए गए हैं, जो खसरा पांचसाला में बटांकित हैं, लेकिन नक्शे में उनका बटांकन दर्ज नहीं है। ऐसे सभी खसरों का पीवी एप के माध्यम से पॉलिगॉन तैयार कर आवश्यक डाटा अपलोड किया जाना है। जिले में कुल 31 ग्रामों के 3,136 खसरों का च्ट ।चच के माध्यम से डाटा अपलोड किया जाना है। इनमें नारायणपुर तहसील के 16 ग्रामों के 1,320 खसरे, कोहकामेटा के 9 ग्रामों के 1,605 खसरे तथा छोटेडोंगर के 6 ग्रामों के 211 खसरे शामिल हैं।
इस कार्य के लिए संबंधित पटवारियों को भुइयाँ पोर्टल में उनके लॉगिन के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही करने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री कोशले ने सभी संबंधित पटवारियों को चिन्हित खसरों का पॉलिगॉन तैयार कर डाटा अपलोड करने का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।


