छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ अबूझमाड़ में पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं’

सेवा की विशेष लेख’

’सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ अबूझमाड़ में पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं’

’पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 7,093 हितग्राहियों तक पहुंचाया उपचार, जांच और परामर्श का लाभ’

नारायणपुर, 23  सितंबर 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों तक शासन की स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान पीएमजनमन के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट अबूझमाड़ सहित जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध करा रही है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव-गांव पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। 01 जनवरी 2026 से 07 सितंबर 2026 तक पीएमजनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से नारायणपुर एवं ओरछा विकासखंड के कुल 315 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 7,093 हितग्राहियों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गईं, जिनमें 6,944 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के हितग्राही शामिल हैं। यह पहल जिले के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

 ’जांच से लेकर उपचार एवं रेफरल तक मिली सुविधा’

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। अभियान के दौरान 5,440 हितग्राहियों के डायग्नोस्टिक टेस्ट, 1,685 हितग्राहियों की मलेरिया/डेंगू त्क्ज् जांच, 3,744 हितग्राहियों की हाइपरटेंशन स्क्रीनिंग तथा 1,683 हितग्राहियों की डायबिटीज जांच की गई। इसी प्रकार 1,457 हितग्राहियों की एनीमिया स्क्रीनिंग और 1,136 हितग्राहियों की सिकल सेल स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 120 हितग्राहियों की टीबी स्क्रीनिंग, 202 हितग्राहियों को नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं तथा 244 गर्भवती महिलाओं को एएनसी सेवाएं प्रदान की गईं। जरूरतमंद 39 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया गया। वहीं 1,179 हितग्राहियों को आयरन-फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन उपलब्ध कराया गया। इस प्रकार मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आवश्यक उपचार, दवा, परामर्श एवं रेफरल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

पीवीटीजी परिवारों तक विशेष पहुंच’

इस अभियान की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (च्टज्ळ) के परिवारों तक पहुंचा। सिकल सेल स्क्रीनिंग में 1,136 हितग्राहियों में से 1,118 पीवीटीजी हितग्राही, हाइपरटेंशन स्क्रीनिंग में 3,744 में से 3,663 पीवीटीजी हितग्राही तथा डायबिटीज स्क्रीनिंग में 1,683 में से 1,651 पीवीटीजी हितग्राही शामिल रहे। दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पीएमजनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट ने अस्पताल की दूरी को कम करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर-द्वार के करीब पहुंचाने का कार्य किया है। इससे ग्रामीणों को सामान्य परिस्थितियों में स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में लगने वाले समय और संसाधनों की बचत हो रही है तथा बीमारी की समय पर पहचान कर उपचार एवं आवश्यकतानुसार रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 ’दुर्गम क्षेत्र बना चुनौती नहीं, सेवा का संकल्प बना आधार’

पीएमजनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट की यह पहल केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि दूरस्थ जनजातीय परिवारों तक स्वास्थ्य व्यवस्था की पहुंच सुनिश्चित करने का माध्यम बन रही है। जहां सामान्य परिस्थितियों में स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में समय एवं संसाधनों की आवश्यकता होती है, वहीं मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा शिविरों के माध्यम से जांच, परामर्श, दवा, स्क्रीनिंग एवं रेफरल जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक शासन की योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यह पहल प्रशासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें जिले के अंतिम व्यक्ति तक आवश्यक सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता है।

 ’सेवा संकल्प से स्वस्थ और सशक्त समाज की ओर’

नारायणपुर जिले में पीएमजनमन मोबाईल मेडिकल युनिट के माध्यम से अब तक 7,093 हितग्राहियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और इनमें 6,944 पीवीटीजी हितग्राहियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के सबसे दूरस्थ एवं जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास प्रभावी रूप से किया जा रहा है। नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए जिलेवासियों की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button