स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
नारायणपुर, 23 सितंबर 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री चित्रकांत चाली ठाकुर के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में ‘‘स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता’’ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक शाला बिंजली में विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अभियान के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को ैॅड त्नसमे 2026 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ठोस एवं गीले कचरे का उचित प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण, स्वच्छता के महत्व तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के उपायों के बारे में समझाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा परिवार एवं समुदाय के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने और उनके ज्ञान को परखने के लिए स्वच्छता क्विज का आयोजन किया गया। क्विज में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वच्छता से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।



