गणेश विसर्जन को लेकर यातायात पुलिस बिलासपुर ने जारी किया गाइडलाइन, सुगम व सुचारु आवागमन व्यवस्था हेतु शोभायात्रा व जुलुश आदि हेतु बनाई गई रूट चार्ट। जन सुविधाओं एवं नागरिकों के आवागमन हेतु कई जगहों पर की गई मार्ग परिवर्तित एवं वाहन प्रवेश प्रतिबंधित।

गणेश विसर्जन को लेकर यातायात पुलिस बिलासपुर ने जारी किया गाइडलाइन, सुगम व सुचारु आवागमन व्यवस्था हेतु शोभायात्रा व जुलुश आदि हेतु बनाई गई रूट चार्ट। जन सुविधाओं एवं नागरिकों के आवागमन हेतु कई जगहों पर की गई मार्ग परिवर्तित एवं वाहन प्रवेश प्रतिबंधित।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। आवागमन दबाव की स्थिति में यातायात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निर्देशों का पालन हेतु की गई अपील।
समस्त गणेश उत्सव समिति के सदस्यों को पर्याप्त संख्या में वालेंटियर रखने हेतु की गई अपील। नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का उपयोग करने हेतु की गई अपील ।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा नगर में होने वाले गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक गणेश जी के प्रथमा विसर्जन के लिए विस्तृत रूट प्लान तैयार की गई है। इस हेतु समस्त गणेश उत्सव समिति के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं जिले के प्रबुद्ध गणों के साथ विशेष बैठक कर सुगम एवं सुरक्षित आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो इस हेतु सड़क सुरक्षा के सभी आयामों पर व्यापक चर्चा परिचर्चा करके आयोजन कर्ताओं को विशेष दिशा निर्देश दिए जाने हेतु अपील की गई है।
विदित हो कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के पचरी घाट हैप्पी स्ट्रीट एवं छठ घाट सरकंडा को गणेश जी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु आरक्षित की गई है तथा यहां पर आने वाले प्रमुख मार्गो में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इस मार्ग में आने वाले कनेक्टिंग रोड को डाइवर्ट की गई है ताकि आम नागरिकों को गणेश झांकी, शोभायात्रा, जुलूस एवं गणेश विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार के आवागमन संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े तथा परिवर्तित मार्ग से आम नागरिक गण अपने-अपने गंतव्य की ओर सुचारू एवं सुगम तरीके से आवागमन कर सके।
इस हेतु सरकंडा, मोपका आदि क्षेत्र से आने वाले समस्त जुलूस एवं झांकियों को छठ घाट में जाकर गणेश प्रतिमांओं के विसर्जन हेतु अपील की गई है वहीं शहर के कोतवाली, सिविल लाइन, तोरवा, तिफरा आदि शहरी क्षेत्र से होकर आने वाले गणेश प्रतिमाओं को पचरी घाट में विसर्जन के लिए अवगत कराई गई है तथा इस दौरान ज्यादा से ज्यादा संख्या में शोभा यात्रा एवं जुलूस हेतु अपने-अपने वालंटियर भी तैयार रखने के लिए समझाइश दी गई है ताकि अत्यधिक भीड़ की स्थिति में यातायात के जवानों के सहयोगी के रूप में स्वयं सेवकों एवं वॉलिंटियरों के द्वारा भी भीड़ को व्यवस्थित की जा सके तथा आम नागरिकों को इस दौरान किसी भी प्रकार यातायात अवरोध का सामना न करना पड़े।
गणेश विसर्जन हेतु शोभायात्रा झांकी जुलूस के लिए देवकीनंदन चौक राघवेंद्र तिराहा, सिम्स चौक, कोरोना चौक, मिशन चौक, अमरनाथ गोल बाजार चौक, कोतवाली चौक, जवाली नाला चौक, हटरी चौक, पचरी घाट, गांधी चौक मार्ग निर्धारित किए गए हैं एवं यहां पर पर्याप्त संख्या में यातायात एवं पुलिस बल तैनात की गई है तथा इस प्रमुख मार्ग में जुड़ने वाले प्रमुख कनेक्टिंग मार्गों को परिवर्तित की गई है ताकि इन मार्गों मे नागरिकों को अनावश्यक प्रवेश करने पर परेशानी का सामना न करना पड़े अतः नागरिकों से विशेष अपील है कि शोभायात्रा झांकी एवं जुलूस के दौरान इन मार्गों में न जावे।
जन सुविधाओं एवं नागरिकों के सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुचारू आवागमन हेतु पेट्रोल पंप, सिम्स चौक के कनेक्टिंग मार्ग, लखि राम आडिटोरियम मार्ग, मिशन चौक, कोरोना चौक, काली मंदिर खापरगंज, तेलीपारा रोड, लालबहादुर शास्त्री बाल्मीकि चौक, जवाली पुल चौक, लाइफ केयर हॉस्पिटल मार्ग, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, गांधी चौक आदि स्थानों वाहन प्रवेश प्रतिबंधित एवं परिवर्तित की जाएगी।
आम नागरिकों से विशेष अनुरोध है कि शहर में विभिन्न स्थानों पर गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन के कारण अत्यधिक आवागमन दबाव की स्थिति रहेगी अत सभी छोटे वाहनों एवं सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के माध्यम से आवागमन करें ताकि शहर में वाहनों की अधिकता के कारण सड़कों पर अधिक दबाव की स्थिति ना बने और नागरिकों को सहजतापूर्वक गणेश जी के दर्शन का लाभ भी प्राप्त हो सके और शहर के विभिन्न स्थानों पर सहजता पूर्वक भ्रमण भी कर सके।




