छत्तीसगढ़
मेलाभाठा रतनपुर में धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत रतनपुर पुलिस की कार्यवाही।।

मेलाभाठा रतनपुर में धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत रतनपुर पुलिस की कार्यवाही।।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट।
रतनपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल।।
आरोपी के कब्जे से 01 धारदार चाकू को किया गया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी –
- निलेश कश्यप पिता हिन्छाराम कश्यप उम्र 52 वर्ष निवासी गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।
दिनांक 22.09.2026 को थाना रतनपुर में थाना रतनपुर में सूचना मिला कि मेलाभाठा रतनपुर में एक व्यक्ति धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा है, कि सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, आमजगह मेलाभाठा रतनपुर में धारदार चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा करने वाले बदमाश को पकड़ने टीम रवाना हुआ, मेलाभाठा रतनपुर के पास घेराबंदी कर धारदार चाकू रखे बदमाश निलेश कश्यप को पकड़कर धारदार चाकू के साथ थाना लाये व उक्त व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. पवन ठाकुर, अखिलेश पारकर का विशेष योगदान रहा।
