कबीरधाम पुलिस की रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त से असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप।

कबीरधाम पुलिस की रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त से असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप।
पुलिस द्वारा 06 टीम बनाकर शहर के अलग-अलग मोहल्लों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया सघन कॉम्बिंग गश्त।
देवारपारा, गंगानगर, लोहाराना, नवीन बाजार, राजमहल चौक, यूनियन चौक, ट्रांसपोर्ट नगर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी मौजूदगी।
गुंडे-बदमाशों एवं निगरानीशुदा अपराधियों की चेकिंग के साथ संदिग्ध गतिविधियों एवं वाहनों पर रखी गई विशेष नजर।
कबीरधाम जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के नेतृत्व में रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
नागरिकों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीमों द्वारा रात्रि 11 बजे से 03 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग गश्त की गई। अभियान के दौरान पुलिस की छह अलग-अलग टीमों द्वारा शहर के संवेदनशील क्षेत्रों, गली-मोहल्लों, बाजार क्षेत्रों, चौक-चौराहों एवं अन्य संभावित स्थानों पर लगातार भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की गई।
पहली पुलिस टीम द्वारा देवारपारा, गंगानगर एवं लोहाराना क्षेत्र में सघन गश्त एवं जांच की गई। टीम द्वारा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, गली-मोहल्लों एवं संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखी गई।
दूसरी पुलिस टीम द्वारा आदर्श नगर, रविदास नगर एवं आसपास के आवासीय क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान सुनसान मार्गों एवं संभावित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की गई।
तीसरी पुलिस टीम द्वारा नवीन बाजार, पुराना बस स्टैंड एवं कंडरापारा क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग गश्त की गई। टीम द्वारा बाजार क्षेत्र, प्रमुख मार्गों एवं आसपास के स्थानों में देर रात तक सक्रिय गतिविधियों की जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
चौथी पुलिस टीम द्वारा रेवाबंद पारा, शांति दीप कॉलोनी एवं पुराना मंडी परिसर क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त की गई। इस दौरान आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के साथ-साथ सुनसान स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
पांचवीं पुलिस टीम द्वारा राजमहल चौक, पैठूपारा, मठपारा, यूनियन चौक एवं सराफा मार्केट सहित शहर के भीतरी क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग गश्त की गई। टीम द्वारा इन क्षेत्रों में आवागमन करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई।
छठवीं पुलिस टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर, मल्हापारा, पालीपारा, मिनीमाता चौक एवं बाईपास रोड से लगे विभिन्न गली-मोहल्लों में सक्रिय रहकर रात्रिकालीन गश्त एवं चेकिंग की गई। टीम द्वारा देर रात तक आवागमन वाले एवं सुनसान क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित की गई।
रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा गुंडे-बदमाशों एवं निगरानीशुदा अपराधियों की भी चेकिंग की गई। साथ ही पुराने एवं स्थायी वारंटों की तामिली हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की वर्तमान गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गई।
अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर एम.सी.पी. लगाकर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा वाहनों के दस्तावेज, वाहन एवं चालक की आवश्यक जांच करते हुए संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
पुलिस टीम द्वारा देर रात्रि अनावश्यक रूप से घूमते पाए गए व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें समझाइश दी गई। वहीं मेडिकल स्टोर, अस्पताल अथवा अन्य आवश्यक कार्य से आवागमन करने वाले नागरिकों की आवश्यकता को भी ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम द्वारा संवेदनशीलता के साथ उनकी जानकारी ली गई तथा आवश्यक होने पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्परता दिखाई गई।
रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त का उद्देश्य केवल संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग तक सीमित न होकर अपराधियों पर प्रभावी निगरानी, आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम तथा आम नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना रहा।
उक्त कॉम्बिंग गश्त में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रमिला मण्डलवी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अजाक/क्राइम श्री प्रशांत देवांगन, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा, थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक श्री रूपक शर्मा एवं निरीक्षक श्री बी.आर. बिसेन सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
कबीरधाम पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की रात्रिकालीन सघन गश्त एवं चेकिंग आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।



