छत्तीसगढ़

22 सितंबर को विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन : स्नेहीजनों से अपील – बैनर-पोस्टर उचित स्थान पर ही लगाएं, राजेंद्र नगर निवास के सामने न लगाएं होर्डिंग

22 सितंबर को विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन : स्नेहीजनों से अपील – बैनर-पोस्टर उचित स्थान पर ही लगाएं, राजेंद्र नगर निवास के सामने न लगाएं होर्डिंग

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। बिलासपुर शहर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल जी का जन्मदिन 22 सितंबर को है। इस अवसर पर शहर के स्नेहीजनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैनर एवं पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

इसी संबंध में एक आवश्यक सूचना जारी की गई है। सभी से आग्रह है कि बैनर-पोस्टर केवल निर्धारित एवं उचित स्थानों पर ही लगाएं।

यातायात एवं जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए, माननीय अमर अग्रवाल जी के निर्देशानुसार राजेंद्र नगर स्थित निवास के सामने किसी भी प्रकार का बैनर, पोस्टर या होर्डिंग न लगाया जाए।

सभी कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों से इस अपील का पालन करने का आग्रह किया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button