समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा का तीर्थ यात्रियों ने शारदा मैया का फोटो भेंट कर किया सम्मान

समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा का तीर्थ यात्रियों ने शारदा मैया का फोटो भेंट कर किया सम्मान
75 तीर्थ यात्रियों की सफल यात्रा के बाद श्री हरमंदिर कुण्डा में सम्मान समारोह
कुंडा — समाजसेवी एवं इंटर सिटी होटल बिलासपुर के संचालक श्री सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा जी* के कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग से एक सप्ताह पूर्व ग्राम कुण्डा से 75 तीर्थ यात्रियों का जत्था अयोध्या, बनारस, प्रयागराज और माँ मैहर देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। सभी यात्री सकुशल दर्शन कर वापस कुण्डा लौट आए हैं।
यात्रा के दौरान श्री छाबड़ा जी द्वारा की गई निःस्वार्थ सेवा, उत्तम व्यवस्था और सभी यात्रियों का अपने परिवार की तरह ख्याल रखने के सेवा भाव को देखकर सभी तीर्थयात्री गदगद हो गए।
इसी कड़ी में आज श्री हरमंदिर कुण्डा परिसर में तीर्थयात्रियों एवं आयोजन समिति द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान तीर्थयात्रियों ने श्री सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा जी को माँ शारदा मैया की तस्वीर भेंट कर शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया।
इस अवसर पर समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा
यह सम्मान मेरा नहीं, आप सभी तीर्थ यात्रियों के प्रेम और विश्वास का सम्मान है। मुझे खुशी है कि आप सभी ने भगवान श्रीराम, काशी विश्वनाथ, प्रयागराज संगम और माँ शारदा के दर्शन कर लिए। बुजुर्गों की सेवा करना ही मेरे लिए सबसे बड़ा धर्म है। आगे भी जब तक जीवन है, मैं कुण्डा क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। आप सभी ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ।”
वहीं आयोजन समिति की ओर से तीर्थयात्रियों ने अपने उद्बोधन में कहा –
हमने कई तीर्थ यात्राएं देखी हैं, लेकिन सुरेन्द्र भैया जैसी व्यवस्था और आत्मीयता कहीं नहीं देखी। उन्होंने हर यात्री का भोजन, ठहरने और दर्शन की ऐसी व्यवस्था की, जैसे हम उनके अपने परिवार के सदस्य हों। उनके इस सेवा भाव से हम सभी अभिभूत हैं। हम माँ शारदा से उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में सभी तीर्थ यात्रियों ने श्री छाबड़ा जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान 75 सदस्यीय तीर्थ यात्रियों की टीम पंचायत प्रतिनिधि प्रभात फेरी मण्डली के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे



