छत्तीसगढ़

पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मान समारोह में गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, सैकड़ों शिक्षक हुए जागरूक।

पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मान समारोह में गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, सैकड़ों शिक्षक हुए जागरूक।

एस.डी.ओ.पी. ने कहा- अनजान लिंक और OTP से बचें, ठगी होने पर तुरंत डायल करें 1930

स्वयं साइबर अपराध से सुरक्षित और जागरूक बन औरों को भी करें सतर्क।

कबीरधाम जिले में दिनांक- 15.08.2026 से 02.10.2026 तक 07 सप्ताह का साइबर जागृति अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान वर्तमान में अपने छठवें सप्ताह में है।

इसी क्रम में आज दिनांक 19.09.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत देवांगन द्वारा कवर्धा शहर स्थित शासकीय पी.जी. महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित शिक्षकगणों एवं नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।

श्री देवांगन द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, फिशिंग लिंक, ए.पी.के. फाइल, फर्जी कस्टमर केयर, ऑनलाइन निवेश एवं सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग के माध्यम से आमजनों से ठगी कर रहे हैं।

उन्होंने आमजनों से अपील की कि अनजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गए लिंक, क्यूआर कोड एवं ए.पी.के. फाइल पर क्लिक न करें। बैंक अथवा अन्य कोई संस्था फोन पर ओ.टी.पी., सी.वी.वी. एवं पासवर्ड की जानकारी नहीं मांगती है, अतः ऐसी जानकारी किसी से साझा न करें। सोशल मीडिया अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें।

किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

उपस्थित समस्त शिक्षकगण एवं सम्मानीय नागरिक गणों से अपील किया गया कि आप स्वयं साइबर ठगी से सुरक्षित रहकर। अपने आसपास के अन्य लोगों एवं छात्र/छात्राओं, युवाओं, वृद्धजनों आदि को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताकर जागरूक करें, ताकि जिले में कोई भी साइबर अपराधियों का शिकार न बने।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button