करगीरोड कोटा निवास पर पहुंचने पर भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल उनकी धर्मपत्नी रेखा अग्रवाल ने सांसद जी का शाल, श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

करगीरोड कोटा निवास पर पहुंचने पर भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल उनकी धर्मपत्नी रेखा अग्रवाल ने सांसद जी का शाल, श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। करगीरोड कोटा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का काफिला करगीरोड कोटा पहुंचा, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल के निजी निवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। निवास पर पहुंचने पर भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी रेखा अग्रवाल ने सांसद जी का शाल, श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुटने का आव्हान किया।स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता अजय अग्रवाल, सरोज दुर्गेश साहू घनश्याम दीक्षित रितेश पांडे कमलजीत अजमानी संजू पार्षद कमल आहूजा मीना यादव अनिल साहू पार्षद लखन साहु पूर्व पार्षद विकास सिंह ठाकुर, द्वारकेश पांडे नरेंद्र कछुआ राजेंद्र शर्मा कोमल पालके पार्षद विमल गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश साहू, अंकित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिलासपुर के कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं।
