महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। आरोपी, पीड़िता के घर घुसकर बुरी नीयत से शरीर में फेर रहा था हाथ। महिला द्वारा विरोध करने पर किसी को बताने पर जान से मारने की दिया था धमकी। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74, 351(3) के तहत की गई कार्यवाही।
नाम आरोपी – रमाकांत सूर्यवंशी पिता पन्नालाल सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सैदा थाना सकरी जिला बिलासपुर।
घटना का विवरण- इस प्रकार है कि प्रकरण के पीड़िता द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14.09.2026 के सुबह 04:30 से 05:00 बजे के मध्य पीड़िता अपने घर के कमरे में सो रही थी उसी समय आरोपी रमाकांत सूर्यवंशी उसके कमरे में जाकर बुरी नीयत से उसके शरीर को छू रहा था पीड़िता की नींद खुली तो विरोध करने लगी जिस पर आरोपी द्वारा पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया गया है कि रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में उक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया त्वरित आरोपी की पतासाजी कर अभिरक्षा में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।
चकरभाठा पुलिस की जनअपील – सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।




