छत्तीसगढ़

गर्लफैंड से मिलने के बाद घर पहुंचते ही हुई मौत ,कहा कैसे,,,केस दर्ज

रायगढ़, 13 सितंबर 2026। गर्लफ्रेंड से मिलने ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे 35 वर्षीय शिवा सेठ्ठी को शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह मुलाकात उसकी जिंदगी की आखिरी रात बन जाएगी। 8 सितंबर की दरम्यानी रात मोहल्ले के युवकों से उसका विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, तीन युवकों ने शिवा को घेरकर हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से पीटा और जमीन पर पटक-पटककर मारपीट की। गंभीर बाहरी और अंदरूनी चोटों के बाद शिवा की मौत हो गई।गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था शिवा… लेकिन लौटकर घर

तो आया, जिंदगी नहीं बची! ट्रांसपोर्ट नगर में मोहल्ले के तीन युवकों से विवाद के बाद शिवा के साथ जमकर मारपीट का आरोप है। लात-घूंसों और जमीन पर पटककर पीटने के बाद वह किसी तरह दोस्त के पास पहुंचा, फिर घर गया और अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में हेड इंजरी से हेमरेजिक शॉक की बात सामने आई। जूटमिल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी धन्नू निषाद अब भी फरार है।
मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों राजू महंत उर्फ संजय महंत (35) और कृष्णा साव उर्फ चुड़ामणि साव (35) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं तीसरा आरोपी धन्नू निषाद फरार है, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button