विकास खंड बम्हनीडीह के विभिन्न स्कूलों में मानव श्रृंखला बनाकर छात्रों ने दिया साक्षरता का संदेश

विकास खंड बम्हनीडीह के विभिन्न स्कूलों में मानव श्रृंखला बनाकर छात्रों ने दिया साक्षरता का संदेश
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विकासखंड बम्हनीडीह के विभिन्न स्कूलों में मानव श्रृंखला आठ सितंबर को उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा के अंतर्गत मानव श्रृंखला का निर्माण कर लोगों को साक्षर होने का संदेश दिया। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।सभी शिक्षक, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की उपस्थिति में बच्चों ने हाथों में हाथ डालकर मानव श्रृंखला बनाई और “सब पढ़े सब बढ़े” “साक्षर बनेगा भारत तभी तो आगे बढ़ेगा भारत” जैसे नारों के साथ जागरूकता की गई। कार्यक्रम में विकासखंड परियोजना अधिकारी साक्षर भारत डॉ. उमेश कुमार दुबे ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर उल्लास नवभारत साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उल्लास नवभारत योजना का मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर लोगों को बुनियादी साक्षरता प्रदान करना है उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं,ग्रामीणों, युवाओं से आह्वान किया कि वह अपने आसपास और परिवार के असाक्षर लोगों को चिह्निंत कर उन्हें साक्षर बनाने में सहयोग करें।



