छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में समिति गठित, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत होंगे नोडल अधिकारी

सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में समिति गठित, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत होंगे नोडल अधिकारी

कवर्धा, 09 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, समन्वय एवं नियमित मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम को समिति का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति में पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला परिवहन अधिकारी, सहायक संचालक जनसंपर्क तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद कवर्धा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सभी नोडल अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को निर्धारित दायित्वों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर समय-सीमा में अभियान की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय रखते हुए अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button