छत्तीसगढ़

कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग कार्य को रेल संरक्षा आयुक्त से मिली स्वीकृति |

कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग कार्य को रेल संरक्षा आयुक्त से मिली स्वीकृति |

उरगा–कुसमुंडा सेक्शन में ट्रेनों के निर्बाध संचालन का मार्ग होगा प्रशस्त |

बिलासपुर – 22 अगस्त 2025 रेल संचालन में तकनीकी दक्षता और संरक्षा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा "उरगा- कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन के मध्य 12.63 किलोमीटर लंबी कोरबा बायपास लाइन का निर्माण छत्तीसगढ़ ईस्ट-वेस्ट रेल कॉरिडोर (CEWRC) के तहत किया जा है | इसके अंतर्गत उरगा स्टेशन पर दिनांक 27 जुलाई 2025 को नई केंद्रीयीकृत इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी क्रम में कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन (Kusmunda Block Station) में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य हेतु रेल संरक्षा आयुक्त (Commission of Railway Safety) द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह स्वीकृति उरगा–कुसमुंडा (URGA–KBS) नई द्वि-दिशात्मक लाइन को कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन से जोड़ने के लिए दी गई है। उरगा-कुसमुंडा नई लाइन की सफलतापूर्वक कनेक्टिविटी हेतु कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन में एनआई का कार्य शीघ्र किया जाएगा | इस कार्य के पूरा होते ही उरगा–कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन के मध्य नई कोरबा बायपास लाइन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी | इस उपलब्धि से इस क्षेत्र में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और उरगा–कुसमुंडा सेक्शन में ट्रेनों के निर्बाध संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। माल एवं यात्री गाड़ियों के परिचालन में और अधिक दक्षता तथा सुविधा सुनिश्चित होगी साथ ही समय की बचत के साथ परिचालन कुशलता भी सुनिश्चित होगी । लाइन क्षमता में वृद्धि होगी और यातायात सुगमता के साथ-साथ क्षेत्र के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों एवं उद्योगों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आधुनिक रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button