छत्तीसगढ़

iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर क्षमता निर्माण को लेकर सभी विभागों को निर्देश*

iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर क्षमता निर्माण को लेकर सभी विभागों को निर्देश*

 सितंबर 2026// राज्य में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के क्षमता निर्माण तथा iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संदर्भित पत्र के परिशिष्ट-2 (Annexure-2) में iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों की रैंकिंग के लिए विभिन्न प्रमुख कार्य-निष्पादन संकेतक (Key Performance Indicators-KPIs) एवं उनके भारांक निर्धारित किए गए हैं। रैंकिंग के लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। इनमें AI आधारित Capacity Building Plans (CBP) के लिए 30 अंक, पाठ्यक्रम निर्माण के लिए 30 अंक तथा पिछले माह राज्य में कम से कम एक घंटे का अध्ययन पूर्ण करने वाले अध्ययनकर्ताओं के प्रतिशत के आधार पर 40 अंक निर्धारित किए गए हैं।

राज्य की रैंकिंग में सुधार के लिए सभी विभागों को AI आधारित क्षमता निर्माण योजना (CBP) तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक विभाग द्वारा अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित अधिनियमों, मिशनों, योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों पर आधारित उपयोगी एवं कार्य-प्रासंगिक विषयों पर कम से कम एक पाठ्यक्रम तैयार कर iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। इसी प्रकार सभी विभागों को अपने अधिकारी एवं कर्मचारियों से प्रत्येक माह न्यूनतम एक घंटे का कोर्स अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों को iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर निर्धारित गतिविधियों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया है। इन प्रयासों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य की iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर रैंकिंग में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button