छत्तीसगढ़

03 सितंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

पीएससी एवं व्यापम कोचिंग सेंटर के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी*

 *03 सितंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित*

 सितंबर 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के अनुमोदन पश्चात पीएससी एवं व्यापम कोचिंग सेंटर के लिए विषयवार अध्यापन हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 18 अगस्त 2026 के तहत गणित, तार्किक तर्क, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण तथा सी-सेट विषयों के अध्यापन के लिए आवेदन मंगाए गए थे।

प्राप्त आवेदनों का दस्तावेज जांच समिति द्वारा परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। अभ्यर्थियों की सूची नारायणपुर जिले की वेबसाइट narayanpur.gov.in तथा कार्यालयीन सूचना पटल पर देखी जा सकती है। प्रकाशित सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 03 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक आमंत्रित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय तक अपना दावा-आपत्ति कार्यालय की आवक-जावक शाखा में प्रस्तुत कर सकते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button