छत्तीसगढ़

10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर

पॉलीटेक्निक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर

 सितंबर 2026// शासकीय पॉलिटेक्निक नारायणपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान में कुल 67 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। संस्थान में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 22 सीटें, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की 15 सीटें तथा इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की 30 सीटें उपलब्ध हैं।

6 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीयन

          प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 3 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 6 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 7 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक जारी की जाएगी। संस्था स्तर पर सीट आवंटन के लिए अभ्यर्थियों को 8 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक नारायणपुर में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। आवंटित सीट पर प्रवेश की प्रक्रिया 8 सितंबर को दोपहर 1 बजे से 9 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक पूरी की जाएगी।

पीपीटी मेरिट के आधार पर प्रवेश

          प्रथम वर्ष में प्रवेश पीपीटी परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर ऑनलाइन सीट आवंटन के माध्यम से किया जाएगा। पीपीटी मेरिट के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश बस्तर संभाग के विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं में विज्ञान एवं गणित विषय में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाएगा। बस्तर संभाग के विद्यार्थियों के लिए पीपीटी मेरिट के अनुसार प्रवेश लेना अनिवार्य नहीं होगा। वहीं लेटरल एंट्री के माध्यम से द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए कक्षा 12वीं गणित एवं विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थी अथवा दो वर्षीय आईटीआई कोर्स उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र होंगे।

          अभ्यर्थियों को पंजीयन, सीट आवंटन, प्रवेश नियम एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। आधिकारिक पोर्टल पर 2026-27 सत्र के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग एवं सीट आवंटन संबंधी सूचनाएं उपलब्ध हैं।  प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्थान के हेल्पलाइन नंबर 7773034443 अथवा 7587446264 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button