छत्तीसगढ़

ओरछा की सुकनी नुरेटी ने आर्थिक सशक्तिकरण के साथ बेटी के सुरक्षित भविष्य की बनाई मजबूत नींव

महतारी वंदन की राशि से बेटी का संवार रही भविष्य, सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही पैसे

ओरछा की सुकनी नुरेटी ने आर्थिक सशक्तिकरण के साथ बेटी के सुरक्षित भविष्य की बनाई मजबूत नींव

 सितम्बर 2026// महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनने के साथ-साथ परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने में भी मददगार साबित हो रही है। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के विकासखंड ओरछा के ग्राम कोहकामेटा निवासी श्रीमती सुकनी नुरेटी ने इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए करने का निर्णय लिया है। वे महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि में से पैसे बचाकर अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हैं।

          सुकनी नुरेटी बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर माह मिलने वाली राशि उनके लिए काफी उपयोगी है। पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखना पड़ता था, लेकिन योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें अपने स्तर पर बचत करने का अवसर दिया है। इसी बचत से वे अपनी बेटी के भविष्य के लिए नियमित रूप से सुकन्या समृद्धि खाते में राशि जमा कर रही हैं।

आज की छोटी बचत, बेटी के कल की बड़ी तैयारी

          सुकनी का कहना है कि बेटी का भविष्य सुरक्षित और आत्मनिर्भर हो, यही उनकी सबसे बड़ी इच्छा है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को केवल तत्काल खर्च करने के बजाय वे उसका एक हिस्सा बेटी के नाम बचा रही हैं। उनका मानना है कि आज की छोटी-छोटी बचत आने वाले समय में बेटी की पढ़ाई और अन्य जरूरी जरूरतों में बड़ी मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिला है। योजना की राशि ने उन्हें अपने परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में भागीदारी करने और बेटी के भविष्य के लिए स्वयं बचत करने का आत्मविश्वास दिया है।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल

          अबूझमाड़ के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली सुकनी नुरेटी की यह पहल इस बात का उदाहरण है कि शासकीय योजनाओं का लाभ जब सही तरीके से उपयोग किया जाता है, तो वह परिवार की आर्थिक सुरक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव बन सकता है। महतारी वंदन योजना की राशि से बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि में निवेश कर सुकनी न केवल वर्तमान को संवार रही हैं, बल्कि बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए आज से ही मजबूत तैयारी कर रही हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button