छत्तीसगढ़

शासकीय आईटीआई में प्रवेश का मौका

शासकीय आईटीआई में प्रवेश का मौका

101 रिक्त सीटों पर 18 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

नारायणपुर, 17 अगस्त 2026// प्रवेश सत्र 2026-27 के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) नारायणपुर एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छोटेडोंगर में रिक्त सीटों पर चरण के प्रवेश के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक विभागीय वेबसाइट बहपजप.बहेजंजम.हवअ.पद पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

           जारी सूचना के अनुसार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नारायणपुर में विभिन्न व्यवसायों में कुल 73 सीटें रिक्त हैं। इनमें कोपा में 6, विद्युतकार में 5, फिटर में 7, मैकेनिक डीजल में 14 तथा ड्रोन टेक्नीशियन में 41 सीटें शामिल हैं। वहीं, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छोटेडोंगर में स्टेनो हिन्दी की 28 सीटें रिक्त हैं। इस प्रकार दोनों संस्थाओं में कुल 101 रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर उपलब्ध है।

            अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक विभागीय वेबसाइट पर जाकर आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नारायणपुर से संपर्क कर सकते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button