कुंती माँ के तीन रत्न’ राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह का भव्य प्रकाशन

‘कुंती माँ के तीन रत्न’ राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह का भव्य प्रकाशन
महासमुंद: साहित्य जगत में नारी शक्ति, मातृत्व और मानवीय मूल्यों को समर्पित एक अनूठे राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह ‘कुंती माँ के तीन रत्न’ का प्रकाशन होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण साहित्यिक कृति का संपादन सुप्रसिद्ध साहित्यकार परमानंद निषाद ‘प्रिय’ एवं सुंदर लाल डड़सेना ‘मधुर’ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। इस साझा काव्य संग्रह में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े नवोदित एवं वरिष्ठ रचनाकारों की चुनिंदा कविताओं को स्थान दिया गया है। पुस्तक का शीर्षक ‘कुंती माँ के तीन रत्न’ भारतीय संस्कृति, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और मातृत्व के विविध आयामों को दर्शाता है। संकलन की सभी रचनाएँ पाठकों को संवेदनाओं और जीवन मूल्यों से जोड़ने का सार्थक प्रयास करती हैं। संपादक द्वय परमानंद निषाद 'प्रिय' और सुंदर लाल डड़सेना 'मधुर' ने इस अवसर पर सभी सह-रचनाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संग्रह का मुख्य उद्देश्य देश भर के साहित्यकारों को एक साझा मंच प्रदान करना और हिंदी साहित्य को समृद्ध करना है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह पुस्तक साहित्य प्रेमियों और सुधी पाठकों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाएगी।



