छत्तीसगढ़

ग्राम दौना में विकास की सौगात, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 14.20 लाख के 02 सीसी रोड का किया भूमिपूजन, कौशिक बोले – गांव-गांव तक पक्की सड़क, स्वच्छता और सुविधा पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता, बिल्हा का हर गांव बनेगा विकसित गांव

ग्राम दौना में विकास की सौगात, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 14.20 लाख के 02 सीसी रोड का किया भूमिपूजन, कौशिक बोले – गांव-गांव तक पक्की सड़क, स्वच्छता और सुविधा पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता, बिल्हा का हर गांव बनेगा विकसित गांव

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौद्धिक के प्रयासों से बिल्हा विधानसभा अंतर्गत ग्राम दौना, सरगांव मंडल, जिला मुंगेली में आज विकास कार्यों को नई गति मिली। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने ग्राम दौना में 02 सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इन दोनों सीसी रोड की कुल लागत 14.20 लाख रुपये है, जिसमें एक सीसी रोड 4.20 लाख रुपये एवं दूसरी सीसी रोड 10.00 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा गांव में स्वच्छता और सुगमता बढ़ेगी।

इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि गांव का विकास ही देश का विकास है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में गांव-गांव तक पक्की सड़क, पेयजल, बिजली, आवास और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। बिल्हा विधानसभा में भी हमारा प्रयास है कि कोई भी गांव विकास से वंचित न रहे, हर गांव तक पक्की सड़क पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीसी रोड बनने से किसानों को अपनी फसल बाजार तक ले जाने में आसानी होगी, बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा होगी और बुजुर्गों व महिलाओं को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने श्री कौशिक का आत्मीय स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला सभापति श्रीमती अम्बालिका साहू जी, जिला महामंत्री श्री कैलाश सिंह ठाकुर जी, मंडल अध्यक्ष सरगांव श्री पोषण यादव जी, पूर्व जनपद सदस्य श्री माधव वर्मा जी, सरपंच श्री श्यामलाल जायसवाल जी, अनु. जाति मंडल सरगांव श्री राजेन्द्र टंडन जी, मंडल महामंत्री सरगांव श्री संतोष डहरिया जी, श्री कैलाश कुरे जी, पंच श्री विजय सोनवानी जी, सचिव श्री रमेश लहरे जी, श्री मनालाल टंडन जी, पंच श्री श्याम बंजारे जी, श्री शंकर दुल लहरे जी, श्री अर्जुन दुल लहरे जी, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री चन्द्रहास डहरिया जी, श्री नारायण बंजारे जी, रोजगार सहायक श्रीमती प्रमिला टंडन जी, पंच श्रीमती कौशिल्या चतुर्वेदी जी, श्री विनोद साहू जी एवं श्री कुबेर जायसवाल जी साहित सरगांव मंडल के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button