छत्तीसगढ़

बूथ क्रमांक-77 ग्राम दौना में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सुनी ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण, बोले – मन की बात जनभागीदारी और प्रेरणा का सशक्त माध्यम, कौशिक बोले – मोदी जी की मन की बात देश के कोने-कोने के सकारात्मक प्रयासों को देती है नई ऊर्जा

बूथ क्रमांक-77 ग्राम दौना में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सुनी ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण, बोले – मन की बात जनभागीदारी और प्रेरणा का सशक्त माध्यम, कौशिक बोले – मोदी जी की मन की बात देश के कोने-कोने के सकारात्मक प्रयासों को देती है नई ऊर्जा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने आज बूथ क्रमांक-77, ग्राम दौना, सरगांव मंडल, जिला मुंगेली में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण का श्रवण किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, जनभागीदारी, नवाचार, सामाजिक सरोकारों एवं प्रेरणादायी उपलब्धियों को साझा करने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री जी हर महीने इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के सामान्य नागरिकों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों, वैज्ञानिकों और समाजसेवियों की प्रेरक कहानियों को पूरे देश के सामने रखते हैं, जिससे करोड़ों लोगों को नई प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि मन की बात ने स्वच्छता, जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वोकल फॉर लोकल, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को जन आंदोलन बनाया है। आज 140वें संस्करण में भी प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। श्री कौशिक ने उपस्थित ग्रामवासियों से आह्वान किया कि आइए, हम सभी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए स्वच्छ, आत्मनिर्भर, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। मन की बात में बताए गए संदेशों को अपने गांव और अपने जीवन में उतारें। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुंगेली श्री कैलाश सिंह ठाकुर जी, सरगांव मंडल अध्यक्ष श्री पोषण यादव जी, ग्राम पंचायत दौना के सरपंच श्यामलाल जायसवाल एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button