80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने. परसदा के निज निवास और विभिन्न स्कूलों में ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, श्री कौशिक ने क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने. परसदा के निज निवास और विभिन्न स्कूलों में ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, श्री कौशिक ने क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट बिल्हा विधानसभा।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम परसदा में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने निज निवास परसदा में ध्वजारोहण कर विभिन्न स्कूलों में मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। सर्वप्रथम उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत विधायक श्री धरमलाल कौशिक द्वारा अपने निवास स्थान परसदा में राष्ट्रध्वज फहराकर की गई। ध्वजारोहण के पश्चात देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, परसदा में ध्वजारोहण
इसके बाद विधायक श्री कौशिक प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला, परसदा पहुंचे। यहां उन्होंने ध्वजारोहण किया एवं तिरंगे को सलामी दी। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के साथ उन्होंने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों की देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
हायर सेकंडरी स्कूल, परसदा में ध्वजारोहण एवं साइकिल वितरण
अंतिम कार्यक्रम हायर सेकंडरी स्कूल, परसदा में आयोजित हुआ। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने यहां ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। विद्यालय परिसर देशभक्ति से ओत-प्रोत था। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विधायक ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्हें बेहतर शिक्षा और संस्कारों के साथ सशक्त बनाना हमारा सामूहिक दायित्व है। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि हमारा तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। आइए, स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए हम सभी मिलकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लें। श्री कौशिक ने कहा कि हमारे नन्हे विद्यार्थियों में देशप्रेम, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना सदैव बनी रहे। राष्ट्र की नई पीढ़ी ही विकसित एवं सशक्त भारत की मजबूत नींव है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे दिन वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंजता रहा।




