छत्तीसगढ़

सकरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा घुरू मंडल में स्मार्ट मीटर के विरोध में जनसंपर्क, हस्ताक्षर अभियान जारी आत्मजीत सिंह मकड़ ने कहा कि स्मार्ट मीटर से गरीब और किसान सबसे ज्यादा परेशान होंगे

सकरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा घुरू मंडल में स्मार्ट मीटर के विरोध में जनसंपर्क, हस्ताक्षर अभियान जारी आत्मजीत सिंह मकड़ ने कहा कि स्मार्ट मीटर से गरीब और किसान सबसे ज्यादा परेशान होंगे।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट।
सकरी। बिजली कंपनी द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के मार्गदर्शन में सकरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में घुरू मंडल में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों से हस्ताक्षर युक्त फार्म भी भरवाए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि स्मार्ट मीटर आम जनता की जेब पर डाका है। इससे बिजली बिल कई गुना बढ़ जाएगा। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर लगने नहीं देगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय उन पर आर्थिक बोझ डाल रही है। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
आत्मजीत सिंह मकड़ जी ने कहा कि स्मार्ट मीटर से गरीब और किसान सबसे ज्यादा परेशान होंगे। रिचार्ज वाला सिस्टम लागू होते ही बिजली कटने लगेगी। कांग्रेस हर गांव में इसके खिलाफ आवाज उठाएगी।
ब्लॉक अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि जब तक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती, तब तक यह आंदोलन पूरे सकरी ब्लॉक में जारी रहेगा हर मंडल में फार्म भरवाकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा, राजू साहू, विमला पात्रों ने भी संबोधित किया।‌ सभा का संचालन डीकेश डहरिया ने किया आभार प्रदर्शन संतोष सुनहरे ने किया ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह, प्रदेश सचिव आत्मजीत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अमित साहू, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजू साहू मंडल प्रभारी डीकेश डहरिया, मंडल अध्यक्ष संतोष सुनहरे, विमला पात्रों, मनोज श्रीवास, दिलीप यादव, जितेंद्र निर्मलकर, सूरज वस्त्रकार, मयंक सुनहरे, अंकित भार्गव, विजय पात्रों, सूर्यकांत रात्रे, अनसुल भार्गव, जय कैनाल, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button