विधायक धरमलाल कौशिक कि अनुशंसा पर में सेंवार में डॉ. खूबचंद बघेल जयंती पर कैबिनेट मंत्री टंकरामव र्मा ने ₹45 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात, श्री कौशिक ने मंडल स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अटल जी को दी श्रद्धांजलि

विधायक धरमलाल कौशिक कि अनुशंसा पर में सेंवार में डॉ. खूबचंद बघेल जयंती पर कैबिनेट मंत्री टंकरामव र्मा ने ₹45 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात, श्री कौशिक ने मंडल स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अटल जी को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा एवं किसान नेता डॉ. खूबचंद बघेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम सेंवार में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने वाली बड़ी घोषणाएं की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक एवं मुख्य अतिथि मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने ग्राम भाटापारा में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का विधिवत भूमिपूजन किया। यह भवन क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए एक सशक्त केंद्र बनेगा। इस अवसर पर मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने ग्राम सेंवार में भी सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही बंजारी मंदिर पहुंच मार्ग के लिए सीसी रोड निर्माण की भी घोषणा की गई।
इस अवसर पर भूमिपूजन एवं घोषणाओं के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि ये विकास कार्य न केवल सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति प्रदान करेंगे। राज्य सरकार ग्रामीण अधोसंरचना को प्राथमिकता दे रही है। सेंवार और भाटापारा में सामुदायिक भवन बनने से विवाह, बैठक और सामाजिक आयोजन गरिमापूर्ण ढंग से हो सकेंगे। बंजारी मंदिर मार्ग के निर्माण से श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी।”
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने कहा :
“डॉ. खूबचंद बघेल जी किसानों और गरीबों के मसीहा थे। उनकी जयंती पर आज भाटापारा और सेंवार को मिली ये सौगातें उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि हैं। सामुदायिक भवन और सड़क निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर मंच मिलेगा और क्षेत्र का विकास तेज होगा।” इस अवसर पर श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, श्री पेगन वर्मा जी, राज्यमंत्री डॉ. रामकुमार कौशिक जी, जनपद अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. खूबचंद बघेल जी के विचारों को आत्मसात कर समाज सेवा का संकल्प लिया।
अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि।
कार्यक्रम के पश्चात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक मंडल स्तर पर आयोजित श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने अटल जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।सम्पूर्ण कार्यक्रम देशभक्ति और विकास के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।



