कलेक्टर संजय अग्रवाल तिरंगा यात्रा के दौरान एंबुलेंस को रास्ता दिलाने खुद आगे आए, सिम्स चौक पर जाम में फंसी एंबुलेंस, कलेक्टर ने स्वयं संभाला मोर्चा

कलेक्टर संजय अग्रवाल तिरंगा यात्रा के दौरान एंबुलेंस को रास्ता दिलाने खुद आगे आए, सिम्स चौक पर जाम में फंसी एंबुलेंस, कलेक्टर ने स्वयं संभाला मोर्चा
कलेक्टर संजय अग्रवाल तिरंगा यात्रा के दौरान एंबुलेंस को रास्ता दिलाने खुद आगे आए, सिम्स चौक पर जाम में फंसी एंबुलेंस, कलेक्टर ने स्वयं संभाला मोर्चा तिरंगा यात्रा के दौरान सिम्स चौक के पास मिसान अस्पताल रोड पर ट्रैफिक जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। इसी दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल की नजर एंबुलेंस पर पड़ी। मरीज की स्थिति और एंबुलेंस की आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल स्वयं आगे बढ़कर ट्रैफिक को व्यवस्थित कराया और जाम को क्लियर करवाते हुए एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया। कलेक्टर की तत्परता से एंबुलेंस को तत्काल मार्ग मिला और वह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने कलेक्टर की इस संवेदनशील पहल की सराहना की।




