केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू : युवा शक्ति, नवाचार और राष्ट्रभक्ति के संदेश से परिपूर्ण रहा ‘मन की बात’ का 136वाँ एपिसोड l

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू : युवा शक्ति, नवाचार और राष्ट्रभक्ति के संदेश से परिपूर्ण रहा ‘मन की बात’ का 136वाँ एपिसोड l
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट l भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के परसदा में आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का श्रवण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के उपरांत श्री साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी एवं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरणादायी कहानियों, नवाचारों एवं जनसहभागिता के उदाहरणों को सामने लाकर देशवासियों में सकारात्मक सोच और कर्तव्यबोध का संचार करते हैं।
श्री साहू ने कहा कि इस बार के एपिसोड में प्रधानमंत्री ने युवाओं की उपलब्धियों, नवाचार एवं तकनीकी क्षमता, खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस एवं बलिदान को नमन करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार प्रत्येक नागरिक को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनसेवा, नवाचार, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।
श्री साहू ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।



