छत्तीसगढ़

27 पंच पदों में से 24 में निर्विरोध हैं अभ्यर्थी, 03 स्थानों पर दो- दो अभ्यर्थियों ने भरा नाम नामांकन

सहसपुर लोहारा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 07 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

सरपंच के 07 पद में से 05 में किसी ने नहीं की उम्मीदवारी, 01 स्थान पर अभ्यर्थी निर्विरोध, 01 स्थान पर भरे गए दो अभ्यर्थियों के आवेदन संवीक्षा में हुए खारिज

27 पंच पदों में से 24 में निर्विरोध हैं अभ्यर्थी, 03 स्थानों पर दो- दो अभ्यर्थियों ने भरा नाम नामांकन

21 मई दोपहर 03 बजे तक की जा सकेगी नाम वापसी, तत्पश्चात होगा चुनाव चिन्ह आबंटन

कवर्धा, 20 मई 2026/नगरपालिका आम/उप निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2026 के तहत कबीरधाम जिले में नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के साथ जिले के 4 विकासखंडों के 07 सरपंच और 27 पंच पदों के लिए उप चुनाव होने जा रहा है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जा चुकी है। 21 मई दोपहर 03 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। जिसके पश्चात चुनाव चिन्ह वितरण का कार्य किया जा सकेगा।

रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पंचायत, सहसपुर लोहारा के लिए 07 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए थे। संवीक्षा उपरांत सभी 07 आवेदन विधिमान्य पाए गए। जिनमें भूखन लाल रजक – इंडियन नेशनल कांग्रेस, रोशन वैष्णव – इंडियन नेशनल कांग्रेस, सरिता संतोष मिश्रा – भारतीय जनता पार्टी, अजय यादव – निर्दलीय, डाकेश्वर श्रीवास – निर्दलीय, गुलशन कुमार गंधर्व – निर्दलीय, महादेव कुम्भकार – निर्दलीय के द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरा गया है।

इसी प्रकार त्रि स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत जिले के 4 विकासखंडों के 07 सरपंच और 27 पंच पदों के लिए निर्वाचन होना है। जिसमें से विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत दानीघटोली में सरपंच पद हेतु 1 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुआ है, अतः अभ्यर्थी निर्विरोध है। इसी प्रकार बोड़ला विकासखंड के बोक्करखार, लाटा और समनापुर, पंडरिया विकासखंड के नेउर, डोंगरियाखुर्द इन पांच ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए आरक्षित वर्ग से किसी भी उम्मीदवार का नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं पंडरिया विकासखंड के चारभाठाखुर्द में 02 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशनपत्र प्राप्त हुए थे, जो संवीक्षा उपरांत खारिज हो गए।

इसी प्रकार 27 पंच पदों में से 24 जगहों पर केवल एक – एक आवेदन प्राप्त होने पर अभ्यर्थी निर्विरोध हैं। जिसमें बोड़ला के अंधरीकछार, मुड़वाही, दरिया, बैजलपुर, तितरी, मुडघुसरी मैदान, कामाडबरी, छांटा और ढ़ोलबज्जा, कवर्धा के बानो, मथानीकला, कृतबांधा, बिरनपुर, सोनबरसा, भागूटोला और कान्हाभैरा, पंडरिया के सोमनापुर नया, भरेवापूरन, सेन्हाभांठा, खाम्ही और सहसपुर लोहारा के मोहगांव, रणवीरपुर, विचारपुर और
नवागांव (गुलालपुर) शामिल है। वहीं कवर्धा के तमरूवा, पंडरिया के पोलमी और सहसपुर लोहारा के उड़ियाखुर्द में पंच पदों के लिए दो-दो अभ्यर्थियों के नामांकन प्राप्त हुए हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button