गाँव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत ग्राम मोहदा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक हुए शामिल, ग्रामीणों से किया संवाद कहा : सशक्त गाँव से ही होगा समृद्ध भारत का निर्माण l

गाँव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत ग्राम मोहदा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक हुए शामिल, ग्रामीणों से किया संवाद कहा : सशक्त गाँव से ही होगा समृद्ध भारत का निर्माण l
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने गाँव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत ग्राम मोहदा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए तत्पश्चात भाजपा के अंत्योदय के सिद्धांत को सार्थक करने के लिए “गांव एवं बस्ती चलो अभियान” के निमित देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित क्षेत्र के अपने ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही, ग्रामीणों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी का यह अभियान सामाजिक समरसता, सहभागिता एवं जन-जन के बीच सशक्त संवाद की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करने वाला है। साथ ही यह प्रकल्प समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि “गांव चलो अभियान” के माध्यम से हम सभी मिलकर गांव-गांव तक संगठन की मजबूती और विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शत-प्रतिशत पहुंचे। उन्होने कहा कि कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के 46 वर्ष पूरे हुए हैं और आज भाजपा अपना 47 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी में असंख्य कार्यकर्ता राष्ट्र को प्रथम मानकर पार्टी में काम किये और आज यह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमें इस बात का गौरव है कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। जिनका लक्ष्य देश और राज्य के विकास के लिए निरंतर काम करना है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पूरे विश्व में भारत देश की अलग पहचान बनाना है।

