विधायक धर्मजीत सिंह : निरतू एनीकट के लिए 31 करोड़ स्वीकृति, क्षेत्र के एक हजार एकड़ को निर्बाध गति से मिलेगा पानी, आभार विष्णुदेव साय सरकार

विधायक धर्मजीत सिंह : निरतू एनीकट के लिए 31 करोड़ स्वीकृति, क्षेत्र के एक हजार एकड़ को निर्बाध गति से मिलेगा पानी, आभार विष्णुदेव साय सरकार
तखतपुर विधानसभा सकरी क्षेत्र के किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग विधायक धर्मजीत सिंह की पहल से अब पूरी हो रही है शासन ने निरतू एनीकट के लिए 30 करोड़ 87 लाख रूपये की स्वीकृति का प्रशासनिक आदेश जल संसाधन विभाग ने जारी किया है।
विदित हो कि निरतू क्षेत्र के किसान लंबे समय से क्षेत्र में एनीकट की मांग कर रहे थे ताकि कृषि के लिए सिर्फ मानसून पर निर्भर न रहना पड़े इस बहुप्रतीक्षित मांग को संज्ञान में लेते हुए तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित विभागीय मंत्री केदार कश्यप से मांग की थी जिसे शासन ने पूरा करते हुए सोमवार को इस आशय का आदेश जारी किया।एनीकट की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य हर किसान के खेत तक सिंचाई का साधन पहुंचाना है नीरतू एनीकट के निर्माण से क्षेत्र के 400 हेक्टेयर लगभग 1000 एकड़ कृषि भूमि को निर्बाध गति से सिंचाई की सुविधा मिलेगी साथ ही क्षेत्र का जलस्तर बढ़ेगा और किसानों का मानसून पर निर्भरता खत्म हो जाएगी विधायक ने प्रशासकीय स्वीकृति पर मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री का आभार जताया है।




