थाना तखतपुर पुलिस टीम द्वारा प्रहार अभियान के तहत अवैध ब्राउन शुगर विक्रेताओं के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत। कार्यवाही l

थाना तखतपुर पुलिस टीम द्वारा प्रहार अभियान के तहत अवैध ब्राउन शुगर विक्रेताओं के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत। कार्यवाही l
बिलासपुर l थाना तखतपुर पुलिस टीम द्वारा प्रहार अभियान के तहत अवैध ब्राउन शुगर विक्रेताओं के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत। कार्यवाही l
आरोपी के कब्जे से कुल 3.74 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती 75000 रूपये जप्त कर धारा -21ए, 22ए, 29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल।
नाम आरोपीगण- 1. दुर्गेश गायकवाड पिता अर्जुन गायकवाड उम्र 22 साल साकिन बडे बाजार तखतपुर थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
2. अप्पू देवांगन पिता राजू देवांगन उम्र 32े साल निवासी देवांगन मोहल्ला तखतपुर थाना तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर
अति0 पुलिस अघीक्षक ग्रामीण श्रीमति मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमति नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन मे थाना तखतपुर में संयुक्त टीम बनाकर थाना तखतपुर क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी गई, मुखबिर सूचना पर की दुर्गेश गायकवाड मोढे चौक के पास ब्राउन शुगर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलास कर रहा है मुखबीर सूचना के आधार पर तखतपुर पुलिस व accu की संयुक्त टीम के द्वारा दबिश देकर आरोपीे . दुर्गेश गायकवाड पिता अर्जुन गायकवाड उम्र 22 साल साकिन बडे बाजार तखतपुर के कब्जे से कुल 3.74 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती 75000]रुपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट धारा- 21ए, 22ए, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही लिया जाकर विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर अप्पू देवांगन से उक्त मादक पदार्थ लेना बताया जिसके आधार पर अन्य आरोपी अप्पू देवांगन का पता तलाश किया गया आरोपी अप्पू देवांगन के बिलासपुर रेल्वे स्टेशन के पास मिलने पर आरोपी को हिरासत मे लेकर कर पूछताछ करने पर दीगर राज्य से ब्राउन सुगर खरीदकर लाना एवं आरोपी दुर्गेश गायकवाड को बिक्री करना बताया तथा कुछ बिक्री रकम खर्च हो जाना शेष बची बिक्री की रकम 2000 रूपये को एवं अपराध मे प्रयुक्त मोबाइल को आरोपी अप्पू देवांगन से जप्त किया गया है आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण मे इंड टू इंड विवेचना के तहत अन्य प्रांत के आरोपी का पतातलास किया जा रहा है । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि दिलाराम मनहर, सउनि रमेश कुमार ओरके, एसीसीयु बिलासपुर के उनि -कमलेश बंजारे एवं उनके टीम तथा तखतपुर के आरक्षक-आशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी, राजकुमाार श्याम, चन्द्रशेखर मरकाम, संतोष पोर्ते , का सराहनीय योगदान रहा।


