यातायात पुलिस बिलासपुर नेशनल हाइवे मार्ग के व्यवसाय संचालकों के ली गयी विशेष बैठक, सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पालन हेतु दिया गया हिदायत, 7 दिवस में निर्देशो का क्रियान्वयन हेतु दिया गया अल्टीमेटम, उल्लंघन करने वाले व्यावसायियों पर सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर की जाएगी कार्यवाही।

यातायात पुलिस बिलासपुर नेशनल हाइवे मार्ग के व्यवसाय संचालकों के ली गयी विशेष बैठक, सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पालन हेतु दिया गया हिदायत, 7 दिवस में निर्देशो का क्रियान्वयन हेतु दिया गया अल्टीमेटम, उल्लंघन करने वाले व्यावसायियों पर सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर की जाएगी कार्यवाही।
बिलासपुर । उप पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमित रूप से सघन एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही नियमों के पालन हेतु आम नागरिकों में जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लगातार सुरक्षा मापदंडों एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को संवेदनशीलता एवं गंभीरता लाने हेतु सतत प्रयास किया जा रहा है इसी क्रम नेशनल हाईवे मार्ग में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है साथ ही नेशनल हाईवे मार्ग में संचालित विभिन्न दुकान संचालकों, होटल, ढाबा, पेट्रोल पंप, गैरेज, पंचर दुकान एवं अन्य प्रतिष्ठानों के संचालकों का नियमित रूप से बैठक लेकर व्यवसाय के संचालन के दौरान किसी भी स्थिति में सुरक्षा मापदंडों एवं नियमों का उल्लंघन ना हो इस बात को सीधे तौर पर रखते हुए उन्हें नियमों के अनिवार्य पालन के प्रति प्रतिबद्धता एवं बाध्यता के संबंध में अवगत भी कराई जा रही है।
आज दिनांक 7.3.26 को चेतना भवन बिलासपुर में तत्सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित समस्त संचालकों को निम्न लिखित बिंदुओं के पालन सुनिश्चित करने हेतु हिदायत एवं समझाइस दिया गया….
■ प्रतिष्ठानों के सामने भारी वाहन खड़ी नहीं करना।
■ प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करना
■ खराब एवं क्षतिग्रस्त वाहनों के सामने एवं पीछे भाग पर सुरक्षात्मक उपाय जैसे रिफ्लेक्टर कोन्स आदि का उपयोग करना।
■ प्रतिष्ठानों के सामने पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था
■ दुकानों के सामने रिंग लाइट लगाया जाना।
■ सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों दुकानों के सामने गाड़ियों को हाईवे मार्ग से साइड लगाया जाना।
■ वाहनों को व्यवस्थित किया जाने हेतु पुलिस से वेरिफिफाइड सुरक्षा गार्ड की तैनाती।
■ गाड़ियों के लिए समुचित पार्किंग की व्यवस्था।
■ प्रतिष्ठानों के नाम साइन बोर्ड एलइडी लाइट से दृश्य जगह पर लिखा जाना।
■ सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कार्य सुनिश्चित करना।
■ सभी जगह पर पार्किंग का साइनेज गो स्लो, धीरे चले, सावधान, संतुलित गति से चले, आगे ढाबा है, आदि लगाया जाना।
■ अपने प्रतिष्ठानों के सामने पुलिस के हेल्पलाइन तथा अस्पताल का नंबर प्रदर्शित करना एवं अन्य इमरजेंसी नंबरों की साइन बोर्ड लगाना।
■ सभी प्रतिष्ठानों के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना आदि अनेक सुरक्षात्मक पहलुओं के संबंध में अवगत कराया गया।
आज की इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह, नेशनल हाईवे क्षेत्रान्तर्गत थाना मस्तूरी, तोरवा, हिर्री, चक्करभाठा, सकरी, रतनपुर के थाना प्रभारीगण, व नेशनल हाईवे से संबंधित विभिन्न व्यवसाय के संचालकों का सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति रही।


