अजब गजब

प्लेटफॉर्म खाली होने पर भी आउटर पर क्यों रुकती है ट्रेन? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

भारत में रहने वाले ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जिन्होंने कभी ट्रेन से सफर नहीं किया होगा। वहीं मिडल क्लास लोगों की बात करें तो वो तो सबसे ज्यादा ट्रेन से ही सफर करते हैं क्योंकि ट्रेन की टिकट बजट में आ जाती है। वहीं दूर के सफर की वजह से भी लोग ट्रेन का चयन करते हैं क्योंकि बस में उन्हें वो आराम नहीं मिलता है जो ट्रेन में मिलता है। कुल मिलाकर बात यह है कि कारण अलग-अलग हो सकते हैं मगर लगभग हर किसी ने कभी न कभी ट्रेन में सफर तो किया ही होगा। आज हम आपको ट्रेन से जुड़ी एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जो आपने अब तक सोची नहीं होगी। आइए फिर वो जानकारी देते हैं।

आउटर पर रुक जाती है ट्रेन

आपने न जानें कितनी बार ट्रेन से सफर किया होगा। कई बार आपको ट्रेन समय पर मिली होगी तो वहीं कई बार ट्रेन थोड़ी देरी से प्लेटफॉर्म पर आई होगी। अब जब भी ट्रेन आने में देरी होती है तो लोगों के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ ही जाती है कि भाई ट्रेन अब तक आई क्यों नहीं है। ऐसे में आपने भी पता करने की कोशिश की होगी कि समय तो हो गया मगर ट्रेन अब तक क्यों नहीं आई है। ऐसे में अधिकतर यही जवाब मिलता है कि ट्रेन आउटर पर रुक गई है।

प्लेटफॉर्म खाली होने पर भी क्यों होता है ऐसा?

अब आमतौर पर लोगों को जब पता चलता है कि ट्रेन आउटर पर रुक गई है तो लोगों के दिमाग में यही सवाल आता है कि इतने सारे प्लेटफॉर्म खाली हैं फिर भी ट्रेन को आउटर पर क्यों रोक दिया गया है। आपके दिमाग में भी यही सवाल आता होगा। चलिए फिर इसका जवाब आपको बताते हैं। दरअसल हर स्टेशन पर एक ट्रेन के लिए एक प्लेटफॉर्म को फिक्स कर दिया जाता है और अगर वो फिक्स प्लेटफॉर्म खाली नहीं है तो फिर ट्रेन आउटर पर रोक दी जाती है, चाहे दूसरे सारे प्लेटफॉर्म खाली क्यों न हो। उदाहरण के लिए ट्रेन A और ट्रेन B, दोनों के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 3 फिक्स है और उस प्लेटफॉर्म पर ट्रेन B खड़ी है तो फिर ऐसे में ट्रेन A को आउटर पर रोक दिया जाएगा, भले ही प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 खाली क्यों न हो। उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि प्लेटफॉर्म खाली होने पर भी ट्रेन को आउटर पर क्यों रोक दिया जाता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है।  सबका संदेश न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Back to top button