छत्तीसगढ़

थाना कोटा पुलिस के द्वारा झपटमारी करने वाले श्याम लाल ध्रुव, रुपेश कुमार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार एवं यातायात उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के ऊपर की गई लगातार कार्यवाही।

थाना कोटा पुलिस के द्वारा झपटमारी करने वाले श्याम लाल ध्रुव, रुपेश कुमार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार एवं यातायात उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के ऊपर की गई लगातार कार्यवाही।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट।
अपराध क्रमांक – 799/2026 धारा 304(2) , 3(5) बी एन एस

कुल जप्त – 01 नग वीवो कंपनी का मोबाइल

नाम आरोपी : –

1- श्याम लाल ध्रुव पिता हीरा लाल ध्रुव उम्र 27 वर्ष निवासी बोईरखोली कोटा थाना कोटा
2- रुपेश कुमार पिता शिवशंकर बंजारे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पोंडी थाना कोटा जिला बिलासपुर

चेतना विरुद्ध नशा व चेतना अभियान के तहत समस्त प्रकार के नशा पर त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 21.09.2026 को प्रार्थी राकेश विश्वकर्मा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.09.2026 को दोपहर 11.30 बजे ग्राम मंझगांव से अपने मोटर साइकिल से बिजली सामान लेने कोटा आ रहा था कि लालपुर मोड़ के पास दो व्यक्ति मोबाइल को झपट कर ले गए कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया
जिस पर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत करा कर रेड कार्यवाही कर आरोपी 1- श्याम लाल ध्रुव पिता हीरा लाल ध्रुव उम्र 27 वर्ष निवासी बोईरखोली कोटा थाना कोटा
2- रुपेश कुमार पिता शिवशंकर बंजारे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पोंडी थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 01 नग वीवो मोबाइल को जप्त कर विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
तथा यातायात जागरूकता अभियान के तहत बिना हेलमेट एवं नो पार्किंग की कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 09 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 129/194 मोटर व्हीकल एक्ट एवं नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले कुल 13 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 122/177 एम व्ही एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू , प्र उप निरीक्षक भूपेश देहरी , आरक्षक 491 सोम कुमार उइके, महिला आरक्षक 933 दीपिका लोनिया का विशेष भूमिका रही।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button