धर्म

महाशिवरात्रि पर घर में बनाएं स्वादिष्ट पेड़ा, भगवान शिव को है पसंद, महीनों तक नहीं होते खराब

भगवान शिव को कई चीजें पसंद हैं. इसमें  मालपुआ, खीर और पेड़ा शामिल हैं. पेड़ा एक ऐसी मिठाई है, जो भोलेनाथ की काफी प्रिय है. शिव मंदिरों में पेड़ा चढ़ाया जाता है. पेड़ा एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है. लेकिन मिलावट के दौर में असली पेड़ा मिठाई मिलना मुश्किल होता है. इसलिए इसे घर पर ही बनाना चाहिए और भगवान शिव को चढ़ाना चाहिए. चलिए आपको घर पर पेड़ा मिठाई बनाने का पूरा तरीका बताते हैं.

कढ़ाई में दूध को गर्म करें-
दूध पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई लें. कढ़ाई में एक लीटर फुल क्रीम दूध डालें. दूध को मीडियम हाई फ्लेम पर लगातार गर्म करते रहें, जब तक उसमें उबाल न आ जाए. उबाल आने के बाद फ्लेम को मीडियम कर दें और दूध को गाढ़ा होने दें. इसमें करीब आधे घंटे का वक्त लगेगा.

कैसे तैयार करें खोया?
दूध को गाढ़ा करते हुए किनारों से खुरचते रहें, ताकि खोया तैयार हो सके. खोया बनने के बाद इसमें आधा कप चीनी डालें और अच्छे से मिक्स करें. चीनी पूरी तरह से घुलने तक इसे मिक्स करते रहें. इसके बाद फ्लेम को लो मीडियम कर दें और मिक्सचर को और गाढ़ा करें.

पेड़ा बनाने के लिए तैयार हो जाएगा मिक्सचर-
जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, उसमें आधी छोटी चम्मच इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें. मिक्सचर को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद मिक्सचर स्टिफ हो जाएगा और पेड़े बनाने के लिए तैयार हो जाएगा.

कैसे बनाएं पेड़ा?
ठंडा मिक्सचर को कढ़ाई से निकालकर चिकना करें. हाथों को हल्का सा देसी घी से चिकना करें और मिक्सचर को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें. इसके बाद इसको पेड़े का आकार दें. इसके लिए सांचे की जरूरत नहीं होती, इसे हाथों से बना सकते हैं. 

इसके बाद पेड़े को फ्रिज में स्टोर करें. ये एक से डेढ़ महीने तक खराब नहीं होते. विंटर्स में इन्हें बाहर भी रखा जा सकता है. समर्स और रेनी वेदर में इन्हें फ्रिज में रखना जरूरी होता है. ये पेड़े व्रत में भी खाए जा सकते हैं.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button