छत्तीसगढ़
गणतंत्र दिवस पर “वंदे मातरम्” रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया सामूहिक गायन

गणतंत्र दिवस पर “वंदे मातरम्” रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया सामूहिक गायन
कवर्धा, 26 जनवरी 2026। गणतंत्र दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पी.जी. कॉलेज) मैदान में गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह सहित उपस्थित विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों तथा नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” गीत का गायन किया गया।



