छत्तीसगढ़

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू तीन दिवसीय मेघालय प्रवास पर

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू तीन दिवसीय मेघालय प्रवास पर

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू 24 से 27 नवंबर तक मेघालय के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे । इस दौरान वे गुवाहाटी, बाघमारा, शिलॉंग और चेरापूंजी में अलग-अलग स्तर की बैठकों में शामिल होंगे और केंद्र सरकार की प्रमुख आवास एवं शहरी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

बाघमारा में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
25 नवंबर की सुबह वे गुवाहाटी से हेलीकॉप्टर द्वारा बाघमारा पहुंचेंगे, जहाँ जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी बुनियादी ढाँचा, स्वच्छता, पेयजल तथा सड़क विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा होगी।
मंत्री श्री साहू इसके बाद स्थानीय परियोजनाओं और स्थलों का प्रत्यक्ष निरीक्षण भी करेंगे।

शिलॉंग में राज्य स्तरीय और विभागीय बैठकें

बाघमारा कार्यक्रम के बाद मंत्री श्री साहू शिलॉंग जायेंगे, जहाँ दिन में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक होगी।
इस बैठक में शहरी विकास, स्मार्ट सिटी मिशन और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी प्रस्तुति देंगे।
इसके बाद मंत्री विभागीय समीक्षा बैठक–I की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें मौजूदा योजनाओं की स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना तय की जाएगी।

चेरापूंजी में विभागीय समीक्षा बैठक

26 नवंबर को केंद्रीय मंत्री चेरापूंजी (सोहरा) जायेंगे। यहाँ वे विभागीय समीक्षा बैठक–II का नेतृत्व करेंगे।
इस बैठक में दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में शहरी सेवाओं के विस्तार, आवास योजनाओं की चुनौतियों और विकास रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की जायेगी।
वे शिलॉंग–चेरापूंजी क्षेत्र में कई विकास स्थलों का निरीक्षण भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button