रस्वती सायकल योजना/पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल ने छात्राओं को किया सायकल वितरणकहा : सरस्वती सायकल योजना से बालिकाएं बन रही आत्मनिर्भर

रस्वती सायकल योजना/पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल ने छात्राओं को किया सायकल वितरण
कहा : सरस्वती सायकल योजना से बालिकाएं बन रही आत्मनिर्भर
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत ग्राम पंचायत सारधा के शासकीय स्कूल में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरस्वती सायकल योजना का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले छात्राओं की सुविधाओं और उनके शिक्षा में निरंतर को बढ़ावा देना है। सरस्वती सायकल योजना ने न केवल छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में मदद की है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि अब वे स्कूल जाने के लिए उत्साहित हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं। इस योजना के तहत शासन ने अब तक लाखों छात्राओं को मुफ्त साइकिलें वितरित की हैं। यह योजना न केवल छात्राओं को शिक्षा के अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रही है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश पांडेय भाजपा जिला उपाध्यक्ष पेंगन वर्मा, बोदरी मंडल अध्यक्ष लव श्रीवास, जनपद सदस्य श्रीमती जनक नंदनी कोशले, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष भागवत मिश्रा ग्राम पंचायत सारधा के सरपंच श्रीमती खुशबू चतुर्वेदी जी, बोदरी मंडल के महामंत्री रामसनेही साहू, पूर्व सरपंच श्रीमती संगीता रजक, स्कूल के प्राचार्य, स्कूल के शिक्षकगण, विद्यार्थीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं आम जनता उपस्थित थे।

