संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक, तरुण प्रकाश ने सम्मानित किया

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक, तरुण प्रकाश ने सम्मानित किया
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। 16 सितम्बर, 2025। रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 16 सितम्बर’2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 04 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के द्वारा सम्मानित किया गया बिलासपुर रेल मण्डल के संकेत सहायक/पेंडरा रोड, पप्पू कुमार ने दिनांक 09 अगस्त, 2025 को अपने ड्यूटी के दौरान रात 2 बजे पेंडरा रोड स्टेशन मे ट्रैक सर्किट के पॉज़िटिव रेल में फ्रेक्चर देखा । उन्होंने तत्काल इसकी सूचना इन्होने , तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दी । तत्त्पश्च्यात, आगे की कार्यवाही कर ट्रैक को रेल यातायात के लिए ठीक किया गया । इस प्रकार पप्पू कुमार की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई । रायपुर रेल मण्डल के पॉइंट्समैन-ए/ दाधापारा, नन्दलाल ने दिनांक 06 अगस्त, 2025 को अपने ड्यूटी के दौरान समपार फाटक सं.- 369 से गुजरती हुई एक मालगाड़ी के ब्रेक वैन से 19वें वैगन में ब्रेक बाइंडिंग के कारण फ्लैट टायर का पता लगाया और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया । तत्त्पश्च्यात, आगे की कार्यवाही कर ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया । इस प्रकार श्री नन्दलाल की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई । नागपुर रेल मण्डल के वरिष्ठ सहायक लोकोपायलट/ गोंदिया, भुमेश्वर भेलावे ने दिनांक 28 अगस्त, 2025 को अपने ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी गाड़ी, लोको को चेक करते समय लोको क्र. 43302/BSP का ट्रैकशन लिंक बार हाउसिंग से टूटा हुआ पाया और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया जिसके उपरांत आगे की कार्यवाही कर रेलपथ एवं लोको को क्षतिग्रस्त होने मे बचाया जा सका । इस प्रकार भुमेश्वर भेलावे की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे/मुख्यालय के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (टी.आर.डी), दिनेश कुमार शर्मा ने दिनांक 14 अगस्त, 2025 को नागपुर मण्डल के कलमना OHE डिपो मे नवीन केंद्रीकृत प्रशिक्षण केंद्र मे कार्य स्थल पर अपनाई जाने वाली संरक्षा पद्धतियों (Safety Practices) और TRD विफलताओं के बारे में उपयोगी व्याख्यान दिया जिस पर कि रेलवे बोर्ड स्तर पर चर्चा की जा रही है । साथ ही इन्होने प्रशिक्षुओं में व्यक्तिगत और कार्यस्थल पर संरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाई तथा संरक्षा विभाग और मुख्यालय द्वारा जारी विभिन्न निर्देशों का भी प्रभावी उल्लेख किया । इस प्रकार इन्होने संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई । संरक्षा कोटि के कर्मचारी को सम्मानित किए जाने के अवसर पर अपर महाप्रबंधक, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी अन्य विभागाध्यक्ष सहित अधिकारीगण उपस्थित थे ।




