छत्तीसगढ़

तोरवा पुलिस की कार्रवाई — चाकूबाजी के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार गुलशन हण्डलेश्कर, पिता राजेन्द्र हण्डलेश्कर, उम्र 22 वर्ष, निवासी एनी कॉलोनी, तोरवा, बिलासपुर।

तोरवा पुलिस की कार्रवाई — चाकूबाजी के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार गुलशन हण्डलेश्कर, पिता राजेन्द्र हण्डलेश्कर, उम्र 22 वर्ष, निवासी एनी कॉलोनी, तोरवा, बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। घटना एवं पुलिस कार्रवाई दिनांक 29.08.2026 को थाना तोरवा क्षेत्रांतर्गत वैशाली अपार्टमेंट में कुछ युवकों द्वारा आपस में मारपीट, गाली-गलौच एवं धारदार चाकू लेकर विवाद करने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर थाना तोरवा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी वरुण एवं अमन हठगेन को दिनांक 30.08.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इसी क्रम में चाकूबाजी के एक अन्य प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी गुलशन हण्डलेश्कर, निवासी एनी कॉलोनी, बिलासपुर की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को दिनांक 04.09.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना तारबहार के प्रकरण में भी था फरार
गिरफ्तार आरोपी गुलशन हण्डलेश्कर थाना तारबहार के अपराध क्रमांक 306/2026, धारा 296, 351(3), 115(2), 324(4), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में भी फरार चल रहा था। उक्त प्रकरण में भी आरोपी की गिरफ्तारी दर्ज की गई है।

तोरवा पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश एवं पतासाजी लगातार जारी है।
थाना – तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक 465/2026
धारा – 296, 351(3), 191(2), 191(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट

अपराध क्रमांक 469/2026
धारा – 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button