छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से विमल कौशिक ने शुरू किया अपना मिठाई व्यवसाय

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से विमल कौशिक ने शुरू किया अपना मिठाई व्यवसाय

कवर्धा, 05 सितंबर 2026। कबीरधाम जिले के बैंद्रा निवासी श्री विमल कौशिक आज अपना मिठाई व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। पहले वे दूसरे की दुकान में काम करते थे और मिठाई की दुकानों में मिठाई सप्लाई करने का काम करते थे। उस समय उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी और समाज में भी उनकी पहचान सीमित थी। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उन्हें अपने व्यवसाय के लिए ₹3 लाख की परियोजना पर 1.05 लाख का अनुदान मिला। योजना से मिली सहायता से उन्होंने अपनी मिठाई की दुकान शुरू की।

आज श्री विमल अपनी दुकान में पेड़ा, चिवड़ा और कई तरह की मिठाइयां बनाकर बेचते हैं। शादी, छठी और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में भी उन्हें मिठाई बनाने के लिए काम मिलता है। अपने व्यवसाय से उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है और परिवार को भी सहारा मिल रहा है।

श्री विमल बताते हैं कि पहले वे दूसरे की दुकान में काम करते थे, लेकिन योजना से मिली सहायता के बाद उन्हें अपना काम शुरू करने का मौका मिला। अब लोग उन्हें उनके काम से जानते हैं और समाज में उनकी पहचान भी बनी है। वे अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाना चाहते हैं, ताकि उत्पादन बढ़े और दूसरे लोगों को भी रोजगार दे सकें।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम युवाओं और जरूरतमंद लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद कर रहा है। योजना के तहत पात्र हितग्राही अपना व्यवसाय या परियोजना तय कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित जिला खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। सेवा क्षेत्र में 1 लाख तक और विनिर्माण क्षेत्र में 3 लाख तक की परियोजनाओं पर 35 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है। आवेदन के लिए सामान्यतः निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण और शपथ-पत्र जैसे दस्तावेज आवश्यक होते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button