छत्तीसगढ़

इन्द्रावती क्रिकेट के फाइनल में महिला वर्ग में इंद्रावती11 और पुरुष वर्ग में विकास आयुक्त की टीम विजयी रही।

इन्द्रावती क्रिकेट के फाइनल में महिला वर्ग में इंद्रावती11 और पुरुष वर्ग में विकास आयुक्त की टीम विजयी रही।

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- छत्तीसगढ़ संचालनलयिन (विभागाध्यक्ष) शासकीय कर्मचारी संघ, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा इंद्रावती भवन क्रिकेट प्रतियोगिता में आज के महिला वर्ग के फाइनल मैच में आदिम जाति विभाग और इन्द्रावती 11 के बीच हुआ जिसमे इन्द्रावती 11 की महिला टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फाइनल जीता। मैन ऑफ द मैच दीपिका

 

वैरागढे रही जिन्होंने आल राउंड प्रदर्शन किया। वहीं पुरुषों के क्रिकेट मैच विकास आयुक्त और कोष लेखा एवम पेंशन के बीच हुआ जिसमें विकास आयुक्त की टीम 63 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विजयी रही।फाइनल के इस मैच में ध्यानचंद अर्मो मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 4 विकेट और 20 रन बनाए। डॉ जितेंद्र ठाकुर एवम नवीन अग्रवाल ने बताया कि क्रिकेट मैच खेलने

और देखने के लिए कर्मचारी- अधिकारियों में जबरदस्त उत्साह है। टूर्नामेंट में मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के डेरा भाग लिया गया है। 2 महिलाओं की टीम का भी फाइनल मैच कराया जाएगा। प्लेयर को मैन ऑफ द मैच अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया। विजेताओं को पुरुष्कार प्रदान करने वाले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। सी एल शर्मा, रामसागर कोशले, नवीन अग्रवाल, सुनील भूमरकर, पी आर ठाकुर, आर के अटले, पी आर अहीर, टाकेश ठाकुर, जयंत यादव, राजेश वरकड़े, सुनील भूमरकर, देवाशीष दास, अल्पना दाउ, मंजू कुजूर, गौरी छुरा, शरद शरदार, पुरुषोत्तमदास पमनानी एवम अन्य पदाधिकारी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button