Ghaziabad boiler explosion: कपड़ा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल, मची अफरातफरी

गाजियाबाद: Ghaziabad boiler explosion उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।
Ghaziabad boiler explosion मिली जानकारी के अनुसार, घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के दतेड़ी गांव का है। दरअसल, यहां एक कपड़ा बनाने की फैक्ट्री है। यहां बड़ी संख्या में लोग काम करते हैं। इसी दौरान अचानक फैक्ट्री का बायलर फट गया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बायलर कैस फटा इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
VIDEO | At least three workers were reportedly killed in boiler blast at a paper mill in Ghaziabad. More details awaited.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/deYxppQolh
— Press Trust of India (@PTI_News) March 28, 2025