Today News and LIVE Update 20 March 2025: 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज सीएम करेंगे नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, जानें देश की और बड़ी खबरें…

आज सीएम करेंगे नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 मार्च को उज्जैन जिले के तराना में 2,489 करोड़ 65 लाख रुपए लागत की नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। परियोजना से क्षेत्र के कुल 100 ग्रामों की 30 हजार 218 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे उज्जैन जिले की दो तहसीलों (तराना, घट्टिया) के कुल 83 ग्रामों की 27,490 हेक्टेयर भूमि और शाजापुर जिले की एक तहसील (शाजापुर) विधानसभा क्षेत्र शाजापुर के कुल 17 ग्रामों की 2728 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसी महीने छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। जानकारी के अनुसार वे 24 मार्च को रायपुर पहुंचेग और विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होगी। बता दें कि इस दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा अपनी रजत जयंती मना रहा है, और इसी अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होगी।
Read More: ED ने नेताओं के खिलाफ 193 मामले दर्ज किए; मात्र 2 मामलों में हुई दोषसिद्धि
पूछताछ के लिए आज फिर जेल पहुंचेगी EOW की टीम: बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से अब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने भी पूछताछ शुरू कर दी है। आज एक बार फिर EOW की टीम जेल पहुंचकर उनसे पूछताछ करेगी। दो दिन के भीतर के यह दूसरा मौका है, जब कवासी लखमा से पूछताछ की जाएगी। बुधवार को EOW की 2 सदस्यीय टीम ने जेल में करीब 3 घंटे तक पूछताछ की थी। नक्सलियों को पैसे पहुंचने सहित कुल 12 बिंदुओं पर कवासी से सवाल किए गए।