Uncategorized

New Mayors met to CM Sai: मुख्यमंत्री से मिले नवनिर्वाचित मेयर और पार्षद, सभी को मिला नगर के सर्वांगीण विकास का मंत्र

रायपुर: Mayor and councillors met to CM sai, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास पर रायपुर और बिलासपुर नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे, श्रीमती पूजा विधानी ने मुलाकात की। साथ ही धमतरी के नवनिर्वाचित महापौर जगदीश रामू रोहरा, दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने भी सीएम से मुलाकात की। सीएम साय ने उन्हें नव दायित्व के लिए बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि नगर निगमों की जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों पर अटूट विश्वास करते हुए पर अपना पूर्ण विश्वास भाजपा पर जताया है और प्रदेश के सभी बड़े शहरों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। आप सभी महापौर की जिम्मेदारी है कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तन्मयता से कार्य करें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के महापौर एवं पार्षदों से कहा है कि वार्डों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता में होना चाहिए। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। सभी पार्षद अपने वार्ड के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है, जो जनता के हमारी सरकार पर विश्वास को दर्शाता है। यह जीत संगठन के नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक के परिश्रम का परिणाम है। अब हमें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है और अटल विश्वास पत्र में किए गए वादों को पूरा करना है। इसमें महापौर एवं पार्षदों की भूमिका सबसे अहम होगी, क्योंकि वे सीधे जनता से जुड़े हुए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि नगरीय निकायों के सभी महापौर और पार्षद अपने क्षेत्र में स्वच्छता, बिजली, पानी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जनता से लगातार संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करें अपने क्षेत्र में घूमकर समस्याओं को जाने इससे प्रशासनिक कसावट आएगी और विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि नगरीय निकाय चुनाव में मिली प्रचंड जीत से प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार का संयोग बना है, जिससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी। इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव, धमतरी के नवनिर्वाचित महापौर जगदीश रामू रोहरा, दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार सहित अन्य निकायों के पार्षदगण उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत भी उपपस्थित रही।

read more: भारत को 2047 तक विकसित देश बनने को संसाधनों के अनुकलतम उपयोग की जरूरत: भूपेन्द्र यादव

read more: महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़पने के समाधान के लिए बजट आवंटन जरूरी: मायावती

Related Articles

Back to top button