17 जुलाई तक भेजें मांगपत्र, जुलाई के अंतिम सप्ताह में रायपुर में होगा रोजगार मेले का आयोजन

राज्य स्तरीय रोजगार मेला 2026 के लिए निजी संस्थानों से रिक्तियां आमंत्रित
17 जुलाई तक भेजें मांगपत्र, जुलाई के अंतिम सप्ताह में रायपुर में होगा रोजगार मेले का आयोजन
कवर्धा, 16 जुलाई 2026। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माह जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला-2026 आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले के लिए जिला कबीरधाम के निजी प्रतिष्ठानों, संस्थानों एवं उद्योगों से रिक्त पदों की जानकारी आमंत्रित की गई है। ऐसे निजी संस्थान, जो अपनी संस्था में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती करना चाहते हैं, वे निर्धारित प्रारूप में अपनी रिक्तियों का मांगपत्र 17 जुलाई 2026 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र को उपलब्ध करा सकते हैं।
रोजगार मेले में स्कूल, अस्पताल, कम्प्यूटर संस्थान, बीमा, माइक्रो फाइनेंस, सेल्स, फैब्रिकेशन, सिक्योरिटी सहित विभिन्न सेवा एवं औद्योगिक क्षेत्रों के निजी प्रतिष्ठानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। मांगपत्र में संस्था का नाम, पूर्ण पता, मोबाइल नंबर, संस्था का पंजीयन क्रमांक, जीएसटी नंबर, पैन नंबर, ई-मेल आईडी, संपर्क व्यक्ति का नाम एवं पदनाम, मोबाइल नंबर, रिक्त पदों की संख्या, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, वेतन एवं अन्य भत्तों सहित कार्यक्षेत्र एवं आवश्यक जानकारी का उल्लेख करना अनिवार्य होगा। नियोक्ता अपनी रिक्तियों की जानकारी विभागीय वेब पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से अथवा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कबीरधाम में निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक संस्थान जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कबीरधाम के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।


