टांडा रोड सीता वाटिका के पास खम्हरिया नहर VRB में गड्ढों के कारण जलभराव, SDO राजकुमार सिंह जल संसाधन ने मरम्मत के दिए निर्देश, बरसात में आवागमन में होती है परेशानी।

टांडा रोड सीता वाटिका के पास खम्हरिया नहर VRB में गड्ढों के कारण जलभराव, SDO राजकुमार सिंह जल संसाधन ने मरम्मत के दिए निर्देश, बरसात में आवागमन में होती है परेशानी।
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट तखतपुर विधानसभा।
जल संसाधन उप संभाग रतनपुर ने ग्राम नेवरा गनियारी क्षेत्र में खम्हरिया शाखा नहर के VRB की मरम्मत के लिए कंपनी को पत्र लिखा है।
कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप संभाग रतनपुर द्वारा जारी पत्र क्रमांक 211/2026 के अनुसार ग्राम नेवरा निवासी भूपेन्द्र साहू पिता रोहित साहू ने 03.06.2026 को आवेदन देकर शिकायत की थी कि खम्हरिया शाखा नहर के RD 3600 मी. पर निर्मित VRB के उपरी सतह में कई जगह गड्ढे हो गए हैं।
बरसात के दिनों में यहां 4 इंच तक कीचड़-पानी जमा हो जाता है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए SDO जल संसाधन रतनपुर ने मेसर्स राधेश्याम अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल एण्ड एमआरकेआर सी.आई.पी.एल ज्वाईंट वेंचर रायपुर को पत्र लिखकर VRB के उपरी सतह की मरम्मत कराने और पानी निकासी हेतु डीप होल लगवाने के निर्देश दिए हैं। ताकि इस वर्ष बारिश में पानी का जमाव न हो और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत न हो।
खम्हरिया नहर के VRB में गड्ढे से बरसात में लगता है 4 इंच पानी। ग्रामीण की शिकायत पर जल संसाधन विभाग ने मरम्मत के दिए निर्देश।
जनसमस्या का निराकरण हेतु आपका जवाब की अति आवश्यकता है आपका सहयोग अपेक्षित है। आपसे समाचार हेतु मिलना चाहता हूं पांच मिनट के लिए।


