दैनिक राशिफल

13 फरवरी क्या कहते है आपके सितारे

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 13 फरवरी को आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

 आज का राशिफल वृषभ राशि 13 फरवरी के अनुसार गुरुवार को पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रूके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 13 फरवरी गुरुवार को अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें, व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आप को संभालें संगति बदलें।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

 दैनिक राशिफल कर्क राशि 13 फरवरी को कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 13 फरवरी को जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि 13 फरवरी गुरुवार को आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण बहस होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

गुरुवार राशिफल तुला राशि के अनुसार कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। भय, पीड़ा, चिंता और तनाव रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

गुरुवार   वृश्चिक राशि के अनुसार 13 फरवरी को किसी की सुनी सुनाई बात पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मनमुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रूके कार्यों में गति आएगी।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

 गुरुवार राशिफल धनु राशि 13 फरवरी के अनुसार निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

मकर राशिफल 13 फरवरी के अनुसार कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशिफल 13 फरवरी के अनुसार परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल 13 फरवरी के अनुसार अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवन साथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button